{"_id":"688be0e2e13b01ebfa0f016f","slug":"five-passengers-injured-as-auto-overturns-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141239-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑटो पलटने से पांच सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑटो पलटने से पांच सवारी घायल
Fri, 01 Aug 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
सनौली। कुराड़ गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ऑटो चालक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पांच सवारी घायल हो गई। घायलों को पानीपत से करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजा है।
बरसत गांव की साेनम ने बताया कि वह वीरवार काे अपनी दवा लेने कैराना जा रही थी। संजय चाैक से कैराना के लिए एक ऑटो में सवार हुई थी। जिसमें कई अन्य सवारी भी थी। ऑटो चालक कुराड़ गांव के पास फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रहा था ताे एक बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इससे ऑटो पलट गया। आसपास के लोगों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर व पैर में चाेट लगी। ऑटो में सवार शामली के बाबरी खेड़ी की सद्दाे, विद्यानंद काॅलाेनी की आरती, शामली के सतीश व मुनेखा काे भी चाेट लगी। सतीश काे कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज करनाल रेफर किया गया है। सनौली थाना पुलिस सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। संवाद