फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five more accused arrested for murder of youth

Panipat News: युवक की हत्या के पांच और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five more accused arrested for murder of youth
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/मतलौडा। रेरकला गांव में बंधक बनाकर मोहित (21) की पीटकर हत्या करने के मामले में पांच और आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों बतरा कॉलोनी निवासी रिंकू व दीवान नगर कच्चा कैंप निवासी सुमित को रविवार व तीन आरोपियों दीवान नगर कच्चा कैंप निवासी विक्रम उर्फ विक्की, डिमाना गांव निवासी गगन व मुखिजा कॉलोनी निवासी युवराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुमित और रिंकू को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
डीएसपी शहर राजबीर सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को रेरकला गांव में मछली चोरी के शक में मोहित और उसके साथी आशीष के साथ मारपीट की गई थी। मोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मोहित के भाई अजय की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बीते शनिवार को पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों हरी नगर हाल कच्चा कैंप दीवान नगर निवासी सुरेश, बत्तरा काॅलोनी निवासी सौरभ उर्फ धोला, शक्तिनगर निवासी जतिन उर्फ चीता व ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ काला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में रिंकू, सुमित, विक्रम उर्फ विक्की, गगन, युवराज के नाम भी सामने आए थे। रविवार शाम को पुलिस ने रिंकू और सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद तीन आरोपियों विक्रम उर्फ विक्की, गगन, युवराज को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed