फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five miscreants who robbed a tempo full of eggs were caught

अंडों से भरा टेंपो लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants who robbed a tempo full of eggs were caught
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा के पास हथियारों के बल पर अंडों से भरा टेंपो लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम जीटी रोड टोल प्लाजा के पास स्थित सेक्टर-18 में रैने बस्ती निवासी रवि, भरौली बाबू बस्ती यूपी निवासी रविंद्र, बेरखड़ा मुरादाबाद यूपी निवासी नक्शे, बैलबाडी किशनगंज बिहार निवासी शक्ति सिंह और कुंडली सोनीपत निवासी मंदीप को पकड़ा गया। इन लोगों ने गत 24 नवंबर को टेंपो लूटने की वारदात कबूल की। इस मामले में थाना समालखा में विजय निवासी सैदपुर महाराजगंज यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विजय के मुताबिक, 24 नंवबर को वह कंडक्टर सतु रावत निवासी मूरवाला मधुबनी बिहार के साथ पंचकूला से अंडे की क्रेट लेकर आ रहा था। रात करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के पास पांच युवकों ने पिस्तौल के बल पर उससे टेंपो लूट लिया था। उसे भी टेंपो में डाला और कुंडली बार्डर ले गए। उसका फोन भी छीन लिया। कुंडली बार्डर पर ही सुनसान जगह पर उताकर कर फारार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टेंपो, सामान, मोबाइल फोन और अवैध पिस्तौल बरामद कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें न्यायालय में पेश का सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed