{"_id":"6339f4188440e022186e506e","slug":"five-lakh-cash-16-tola-gold-stolen-from-petrol-pump-manager-s-house-panipat-news-knl123185530","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार समेत देवी मंदिर पूजा करने गए पेट्रोल पंप मैनेजर के घर से पांच लाख नकदी, 16 तोले सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार समेत देवी मंदिर पूजा करने गए पेट्रोल पंप मैनेजर के घर से पांच लाख नकदी, 16 तोले सोना चोरी
विज्ञापन
पानीपत। सैनी कॉलोनी में पेट्रोल पंप मैनेजर के घर लाखों की चोरी हो गई। मैनेजर परिवार समेत देवी मंदिर में पूजा करने गया था। वह चार घंटे बाद वापस लौटा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोर घर से पांच लाख की नकदी और 16 तोले सोने के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। शिकायत पर केस दर्ज कर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सैनी कॉलोनी निवासी रघुबीर शर्मा ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करता है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने परिवार समेत देवी मंदिर गया था। वहां से करीब चार बजे वापस लौटा। घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो अंदर वाले दरवाजे की भीतर से कुंडी लगी हुई थी। उसने बेटे को पड़ोसी के मकान से छत के रास्ते अंदर भेजा तो देखा कि मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी, लॉकर टूटे हुए थे। सामान चेक किया तो अलमारी से पांच लाख की नकदी चोरी हो चुकी थी। इसके अलावा उसकी पत्नी तारो और पुत्रवधू शीतल देवी के जेवरात भी चोरी हो गए थे। बेटे की सोने की चेन, सोने की अंगूठी भी चोरी हो गई थी। पीड़ित के अनुसार पांच लाख की नकदी और करीब 16 तोले सोने के गहने चोरी हो गये हैं।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर की धरपकड़ के लिए टीम जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी