फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five killed in road accidents, bikes collided at four places

Panipat News: सड़क हादसों में पांच की मौत चार जगहों पर टकराईं बाइकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Five killed in road accidents, bikes collided at four places
पानीपत। जिले में शुक्रवार को चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है। समालखा व मतलौडा में मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

वहीं इसराना में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। समालखा में एक अन्य हादसे में सड़क पार करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह से शाम तक पोस्टमार्टम के लिए के लिए लोग पुलिस के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर कंटेनर यार्ड के नजदीक व मच्छरौली स्थित एक ढाबे के सामने सड़क हादसों में दो बाइक सवार व अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इसी हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया। नांगल खेड़ी गांव के प्रदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई कुलदीप झट्टीपुर स्थित कंटेनर यार्ड में मजदूरी करता था। वह वीरवार को रात करीब नौ बजे घर से मोटरसाइकिल पर कंटेनर यार्ड के लिए निकला था।

रात करीब 10 बजे पता चला कि कुलदीप का एक्सीडेंट हो गया है। यहां देखा तो दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त पड़ी थी।
उन्होंने कुलदीप की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें कुलदीप की मौत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सत्येंद्र यादव की मौत हो गई। इसमें दद्दू पासवान शेखपुरा बिहार घायल हो गए। सुपरवाइजर बबलू ने बताया कि सत्येंद्र यादव भोड़वाल माजरी गांव में अपने जीजा के पास रहता थ। वह कंटेनर यार्ड में काम पर लगा था। दोनों मृतक रिपेयरिंग कंटेनर यार्ड में काम करते थे। वहीं मच्छरौली स्थित सरताज ढाबे के सामने एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed