फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five Jamaati teenagers drowned in Yamuna, one saved, bodies of two found, search is on for two

Panipat News: यमुना में डूबे पांच जमाती किशोर, एक को बचाया, दो के मिले शव, दो की हो रही तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five Jamaati teenagers drowned in Yamuna, one saved, bodies of two found, search is on for two
पानीपत। तामशाबाद गांव के पास वीरवार की सुबह आठ बजे के करीब पांच जमाती यमुना में बह गए। इनमें से एक को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो जमातियों का देर शाम तक सुराग नहीं लग पाया है। वे पानीपत के अलग-अलग गांवों से यमुना के साथ सटे तामसाबाद गांव में तीन दिन पहले जमात में आए थे और वीरवार को जमात के समापन से पहले नहाने गए थे। ये सभी 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यमुना से सटे तामशाबाद गांव स्थित मस्जिद में 10 अक्टूबर को जमात लगी थी। इसमें आसपास के गांवों के किशोर और युवक भी शामिल हुए थे। वीरवार को जमात का अंतिम दिन था। चश्मदीद प्रेम फोर निवासी तामशाबाद ने बताया कि वह वीरवार सुबह भैंसों को पानी पिलाने के लिए यमुना तट पर आया था। इस दौरान जमात में आए लोगों के साथ छह किशोर नहाने के लिए पहुंचे। इसमें शामिल अमन, वादिल, समीर, सैफ अली निवासी जालपाड़ और अजीम निवासी झांबा कॉलोनी तथा आमिर निवासी झांबा ने ऊंचे टीले से यमुना नदी में छलांग लगा दी। तबलीगी आकिब ने बताया कि समीर (15) तैराकी जानने की बात कहकर गहरे पानी की तरफ चला गया। जब वह डूबने लगा तो अमन, वादिल, सैफ अली और आमिर ने यमुना में छलांग लगा दी। उसने अमन को तो हाथ पकड़ कर बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी चारों डूब गए। एक जमाती पहले से ही बाहर रह गया था। उसने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने हरियाणा और यूपी के गोताखोरों संग यमुना नदी में तलाश शुरू की। मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे के करीब समीर (15) निवासी जालपाड़ का शव बरामद किया गया। फिर दोपहर बाद करीब एक बले सैफ अली (14) का शव बरामद किया गया। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार कैलाशचंद्र और सनौली थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को शवगृह में ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन परिजनों ने इसको हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को दफनाया गया। घटना के बाद गांव जालपाड़ और झांबा में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

समीर का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पिता मुस्तकीन ने बताया कि बेटा समीर छाजपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। धार्मिक शिक्षा के लिए उसको तामशाबाद गांव स्थित मस्जिद में जमात में भेजा था। वे वीरवार को बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सुबह ही उनको हादसे का पता चला। वहीं समीर की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां यमुना किनारे की बेसुध होकर गिर गई। सैफ अली के पिता महबूब ने बताया कि बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उससे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन एक झटके में सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 गोताखोरों के साथ करीब 200 ग्रामीण तलाश में जुटेपांच बच्चों के यमुना में डूबने की सूचना मिलते ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गोताखोर वहां पहुंच गए। करीब 50 गोताखोरों के साथ 200 ग्रामीण बच्चों की तलाश में देर शाम तक लगे रहे। ग्रामीणों ने दोनों किनारे पर रस्से बांधकर यमुना में कांटे डाले हैं। करीब चार किलोमीटर तक यमुना में किशोरों को तलाश किया जा रहा है। शाम के समय अनुभवी गोताखोर को आक्सीजन सिलिंडर के साथ भी यमुना में उतारा गया।

तामशाबाद गांव में जमात में आए चार बच्चों के यमुना में डूबने की सूचना मिली थी। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी दो की तलाश की जा रही है। परिजनों ने इसमें किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।
सुनील कुमार, प्रभारी, थाना सनौली पुलिस, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed