फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   five injured including two women in fights

झगड़े में दो महिलाओं समेत पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
five injured including two women in fights
विकास नगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिंद्र पुत्र कुलदीप राठी निवासी विकास नगर ने बताया कि उसका विकास नगर में प्राइवट स्कूल है। उसका ल़डका अमन 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके बेटे का कालोनी के ही सतीश पंडित के बेटे अंकुश के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अंकुश को समझाया भी था। गत 21 अगस्त को सोनू रोड, सतीश पंडित और उसके दो लड़के अंकुश एवं अंकित, ओमकार ढिल्लो, गगन पुत्र महिपाल, सुलतान पुत्र करतार, विक्की, विक्रम पुत्र धर्मपाल, लीली, उमेश, रवि सोनू, राहुल, प्रवीन, रवि, विजय पंडित ने उस पर और उसके बेटे पर गंडासियों व डंडों से हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर सुरेंद्र पुत्र स्वरूप सिंह व उसका भाई अजीत व मेरी पत्नी सुमन वहां आ गई। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed