फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five including two brothers arrested for looting at petrol pump

Panipat News: पेट्रोल पंप पर लूटपाट में दो सगे भाइयों सहित पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five including two brothers arrested for looting at petrol pump
पानीपत। पेट्रोल पंप पर लूटपाट के मामले में दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने गत रविवार को सनौली खुर्द गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कुराड़ अड्डे पर नाकाबंदी कर एक बाइक पर सनौली की ओर से आते हुए पांच युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान शाहरुख, समीर, अनस, सादिक व जावेद निवासी तावली मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई। हाल में वे कुराड़ गांव में किराए पर रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने सनौली रोड पर सनौली खुर्द गांव के पास पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, पांच कारतूस उनके किराये के कमरे से बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 28 मई को आरोपी सादिक व शाहरुख पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गए थे। 50 रुपये का तेल डलवाकर सेल्समैन को दो हजार रुपये का नोट दिया तो खुले पैसों को लेकर सेल्समैन के साथ कहासुनी हो गई। सेल्समैन ने दो हजार का नोट अपने पास रख लिया था। कहासुनी के बाद दोनों कमरे पर गए और साथी जावेद, अनस व समीर को इस बारे में बताया। करीब एक घंटे बाद एक देसी पिस्तौल व पांच कारतूस लेकर पांचों आरोपी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर दो हजार का नोट छीनकर फरार हो गए थे। पंप संचालक ने 20 हजार रुपये लूट की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed