{"_id":"68c480687601ee61bf0d421f","slug":"five-electric-poles-fell-while-constructing-a-drain-accident-averted-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143634-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाला बनाते समय बिजली के पांच खंभे गिरे, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाला बनाते समय बिजली के पांच खंभे गिरे, हादसा बचा
Sat, 13 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर निर्माण कार्य के दौरान गिरा बिजली का खंभा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड चौड़ीकरण के दौरान नाला बनाते समय शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली की बड़ी लाइन के पांच खंभे टूट गए। बिजली की केबल की वजह से खंभे सड़क पर नहीं गिरे। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे गीता मंदिर 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद खंभों काे खड़ा किया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु की। प्रथम दृष्टया में खंभों के साथ ज्यादा मिट्टी हटा देना इसका बड़ा कारण सामने आया है।
जीटी रोड चौड़ीकरण का काम तीन महीने से बंद था। ठेकेदार ने एक सप्ताह पहले आर्य बाल भारती स्कूल के पास नाला बनाना शुरू किया था। तेज बारिश के चलते कई दिन काम बंद रहा। ठेकेदार ने वीरवार को फिर से काम शुरू किया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आर्य बाल भारती और आर्य सीसे स्कूल के पास गीता मंदिर स्थित 11 केवी फीडर के पांच खंभे गिर गए। इससे बिशन स्वरूप कॉलोनी, जीटी रोड से लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सनौली रोड सब डिवीजन के जेई रमेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति रेलवे रोड फीडर से जोड़कर खंभे खड़े किए। करीब चार घंटे बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व उससे आगे की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कंपनी को खंभे से करीब डेढ़ मीटर दूर नाला बनाने को बोला गया था। जेसीबी से खंभों से सटाकर मिट्टी खुदाई कर दी गई। जिस कारण 11 केवी गीता मंदिर फीडर की लाइन के पांच खंभे गिर गए। इनको ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
रमेश कुमार, जेई, सनौली रोड सब डिवीजन।