फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five e-buses earned Rs 52 thousand on the first day

Panipat News: पहले दिन पांच ई-बसों ने कमाए 52 हजार रुपये

Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Five e-buses earned Rs 52 thousand on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत को मिली ई-बसों की सौगात को एक सप्ताह पूरा हो चुका है। मुफ्त यात्रा की अवधि भी खत्म हो चुकी है। वहीं मंगलवार को बसों में शुल्क शुरू हो गया है। पहले दिन पांच ई-बसों ने 52 हजार रुपये राजस्व एकत्रित किया है। पांचों ई-बसों में लगभग तीन हजार लोगों ने यात्रा की है।
पहले ही दिन बसों में यात्रा करने से विद्यार्थियों ने परहेज किया। बसों में किसी प्रकार का पास मान्य नहीं है। इस पर पास धारक भी दूरी बना रहे हैं। अब पानीपत और 45 और नई ई बसों की सौगात मिलनी है। इन बसों की पहली खेप मार्च में पानीपत में पहुंच जाएगी। इन बसों की सेवाएं बापौली, समालखा, इसराना व मतलौडा खंड के लोगों को भी मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल खंडों में रहने वाले लोगों को निजी वाहनों से पानीपत आना पड़ता है। अक्स लोग परिवहन सेवाओं के लिए प्रदर्शन भी करते आए हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए परिवहन खंडों में भी ई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। नए बस अड्डे से लेकर टोल टैक्स तक यात्रियों की सुविधा के लिए 15 बस क्यू सेंटर बनाए जाएगें, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इसका प्रपोजल जल्द ही भेजा जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज रामबीर मान ने बताया कि मंगलवार को बसों में शुल्क शुरू हो गया है। यात्रियों में कमी नहीं आई है। लोग इस सेवा से काफी खुश है। अब पानीपत को नई 45 और ई-बसें मिलेंगी। सेवाओं में विस्तार होगा। इसका शहर को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed