फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   five depo, canceld, panipat, harayana

पांच डिपो रद, तीन की सप्लाई सस्पेंड

Wed, 27 Apr 2016 12:18 AM IST
panipat
panipat Updated Wed, 27 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक द्वारा मार्च माह में जहां 5 डिपो रद किए गए, वहीं 16 डिपो धारकों की पूर्ण प्रतिभूति जुर्माने के रूप में जब्त की गई है। इसके साथ-साथ तीन डिपो धारकों की मासिक राशन सप्लाई भी निलंबित की गई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मंजुला दहिया ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला में कुल 460 राशन डिपो कार्यरत हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 147 और ग्रामीण क्षेत्र में 313 डिपो कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अनियमित्ता बरतने पर विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 98 पेट्रोल पंप कार्यरत है। मार्च माह में 8 पेट्रोल पंप चेक किए गए हैं और सैंपलों को विश्लेषण को लेकर तेल कंपनी को भेजा गया है।
विज्ञापन


मंजुला दहिया ने बताया कि जिला में कुल 23 गैस एजेेंसियां हैं। जिनमें 2 लाख 43 हजार 146 गैस कनेक्शन है और मार्च माह में 1 लाख 76 हजार 552 गैस सिलेंडरों की सप्लाई हुई है। घरेलू कुकिंग गैस के 14.2 किग्रा वजनी गैस सिलेंडर का होम डिलवरी रेट बिना सब्सिडी के 590 तथा 19 किग्रा वजनी सिलेंडर का रेट 1141 रुपये रहा है। मार्च माह में कुकिंग गैस सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से एलपीजी आधार व बैंक आधार का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed