फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five checkpoints around Shivaji Stadium, no vehicle will be able to pass

Panipat News: शिवाजी स्टेडियम के चारों तरफ पांच नाके, नहीं जा सकेगा कोई भी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Five checkpoints around Shivaji Stadium, no vehicle will be able to pass
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने जिले में चौकसी बढ़ा दी है। जिले में पुलिस ने 22 नाके लगाए हैं। नाकों पर 480 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जिला स्तरीय समारोह स्थल शिवाजी स्टेडियम के चारों तरफ पांंच नाके लगाए हैं। यहां से कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जिले में एंट्री करने वालों वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। शहर के चारों और आठ बड़े नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनएफएल नाका, असंध नहर नाका, रिफाइनरी के पास, टोल प्लाजा, बलजीत नगर नाका, नांगलखेड़ी, किशनपुरा के सामने व सेक्टर 29 में बड़े नाके लगाए गए हैं। यहां एक एक एएसआई के नेतृत्व में 10-10 जवानों को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। शिवाजी स्टेडियम के चारों और पांच नाके लगाए गए हैं। शिवाजी स्टेडियम में आने वालों पर नजर रखी जा रही है। शहर के सभी रेस्टोरेंट, होटल, मस्जिद, मंदिर व गुरुद्वारों की जांच की जा रही है। यहां आने वाले लोगों को रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना किनारे गश्त-
15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर सनौली थाना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। यमुना के तटीय क्षेत्र में गश्त की जा रही है। यमुना पार कर आने वालों पर भी पुलिस की नजर है। गुप्तचर विभाग को भी सक्रीय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों पर सादी कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात-

एसपी ने बाजारों की सुरक्षा के लिए वहां भी सादे कपड़ों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बाजारों के प्रधानों को संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। बाजारों में आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है-
आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन के दो और गेट पर जवानों को तैनात किया जा रहा है। मेटल डिटेक्टर से सामान की जांच की जा रही है। यात्रियों की जांच की जा रही है। पानीपत में तीन बार बम विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए पानीपत अति संवेदनशील क्षेत्र में गिना जाता है। यहां पर लगभग पांच लाख प्रवासी लोग रहते हैं।


वर्जन-
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी पीसीआर, राईडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है। आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed