फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five cases of dengue found for the second consecutive day

Panipat News: लगातार दूसरे दिन डेंगू के पांच केस मिले, संख्या 283 पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Five cases of dengue found for the second consecutive day
पानीपत। जिले डेंगू लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जिले में डेंगू के पांच केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक बच्ची 11 महीने की भी है। इसके साथ डेंगू पॉजिटिव की संख्या 283 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन में बताया कि मंगलवार को जिले में डेंगू के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें जौंधन गांव निवासी 34 वर्षीय युवक पीजीआई खानपुर में उपचाराधीन है। मॉडल टाउन में 33 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। उनका रामलाल चौक के नजदीक एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहाली गांव में 11 महीने की एक बच्ची पॉजिटिव आई है। उनका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज खानपुर में इलाज चल रहा है। सेक्टर-29 निवासी एक एक युवक जीटी रोड सिवाह स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं मोहाली गांव निवासी एक महिला डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। उनको इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज चल रहा है।सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि मंगलवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनके आसपास के क्षेत्रों में जागरूक गतिविधियां की जा रही हैं। लोगों को इसको लेकर जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed