{"_id":"64cead541896ff23d70ae7a7","slug":"five-accused-of-stealing-lakhs-in-thermal-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1004-3759-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थर्मल में लाखों की चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थर्मल में लाखों की चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मतलौडा। थर्मल से करीब 12.50 लाख कीमत की तांबे की पत्ती और प्लेट चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। चोरी की उक्त वारदात के बारे में मतलौडा थाने में थर्मल के एईई सितेंद्र राय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने चोरी का माल कबाड़ी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया।
थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि थर्मल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवक आसन कलां से रिफाइनरी रोड पर शनि मंदिर के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उसी समय उन्हें पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान दलीप, धर्मबीर उर्फ सुखा निवासी खंडरा, कृष्ण निवासी मतलौडा, भीम और सौरभ निवासी सौदापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों अमित और विक्रम उर्फ विक्का निवासी आसन कलां के साथ छह जुलाई की रात थर्मल से बड़ी संख्या में तांबे की पत्ती और प्लेटें चोरी करने की बात कबूल की।
थर्मल के एईई सितेंद्र राय ने अपनी शिकायत में बताया था स्टोर कीपर संतोष ने सात जुलाई को उन्हें सूचना देकर बताया कि देर रात चोर स्टोर रूम का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में तांबे की पत्तियां और प्लेटें चुरा ले गए। चोरी के सामान की कीमत करीब 12.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
मतलौडा थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना फरार है। उनके साथी आरोपी अमित व विक्रम उर्फ विक्का ने थर्मल से चोरी किया तांबा मधुबन में कबाड़ी को 2.50 लाख रुपये में बेचकर दलीप को 25 हजार, कृष्ण को 20 हजार, धर्मबीर को 15 हजार, भीम को पांच हजार व सौरव को छह हजार रुपये देकर बाकी पैसे दोनों ने अपने पास रख लिए। उनके कब्जे से 1400 रुपये बरामद कर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से भीम व सौरभ को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया और दलीप, कृष्ण व धर्मवीर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।