{"_id":"65ea2a48f968f959d60d4dd9","slug":"first-took-off-the-working-lights-then-installed-the-faulty-ones-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114875-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहले चालू लाइटें उतारी, खराब लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहले चालू लाइटें उतारी, खराब लगाई
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर पांच के विजय नगर और न्यू विजय नगर के हालात बेहद दयनीय है। यहां पर ज्यादातर एरिया में या तो लाइटें नहीं हैं, जहां लाइटें हैं वे खराब पड़ी हैं। कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां निगम कर्मियों ने रिपेयरिंग के नाम पर खराब की जगह सही लाइटें उतार दी। इसके बाद खराब लगा दी। शिकायत पर रिपेयरिंग के नाम पर फिर से इनको उतारा लेकिन लगाना भूल गए। जिसकी वजह से अब वार्ड की इन कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहता है। जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी तो होती ही है साथ में आपराधिक घटनाओं का भी डर बना रहता है।
इस संबंध में लोगों का कहना है कि वार्ड और उनकी कॉलोनी में करीब 90 प्रतिशत एरिया अंधेरे में है। इसकी शिकायत निगम आयुक्त को भी दी गई थी लेकिन समाधान नहीं हो सका। जबकि निवर्तमान पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में केवल 20 प्रतिशत ही लाइटें खराब हैं, इनको अब ठीक भी करवाया जा रहा है। जल्द ही पूरे वार्ड को रोशन किया जाएगा।
वार्ड निवासी जितेंद्र कंडेला ने बताया कि वार्ड में अंधेरा छाया रहता है। ज्यादातर लाइटें खराब पड़ी हैं। पोल से लाइटें उतार ली गई हैं, जिससे पोल भी अब खाली हो चुके हैं। इसकी शिकायत निगम आयुक्त को भी दी गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
निवर्तमान पार्षद अनिल बजाल ने बताया कि उनके वार्ड की आठ कॉलोनियों में करीब 35 हजार की आबादी है। उनके कार्यकाल से पहले यहां करीब 400 लाइटें लगी थी। उनके कार्यकाल में वार्ड में करीब 600 अतिरिक्त लाइटें लगाई गई हैं। इनमें से करीब 800 लाइटें काम भी कर रही हैं। जो लाइटें खराब हैं उनकी निगम से रिपेयरिंग कराई जा रही है।
निवर्तमान पार्षद ने ये भी कहा कि कुछ लाइटें ऐसी भी हैं जिनको रिपेयरिंग के लिए उतारा तो गया था लेकिन दोबारा नहीं लगाया गया। निगम के पास मैटेरियल के अभाव के चलते ऐसा हो रहा है। जल्द ही सभी लाइटों को रिपेयर करवाने के बाद दोबारा लगाया जाएगा।
वर्जन:
जल्द करवाया जाएगा रिपेयर: निगम
जो लाइटेें खराब या बंद पड़ी हैं, उनको जल्द ही रिपेयर करवाया जाएगा। निगम के पास कुछ मैटेरियल पहुंच चुका है तो कुछ बाकी है। जैसे ही मैटेरियल आएगा इनको भी रिपेयर करवा दिया जाएगा।
गौरव कुमार, जेई, नगर निगम।