फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First provisional merit list released for postgraduate admission

Panipat News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
First provisional merit list released for postgraduate admission
- चार अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी, नौ महाविद्यालयों में 1940 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया व दस्तावेजों की जांच का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, बुधवार को पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पहली प्रोविजनल मेधा सूची जारी कर दी गई। वीरवार को अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी। पहली अनंतिम मेधा सूची जारी होने के साथ विद्यार्थियों का दाखिले का इंतजार खत्म होगा। सूची में नाम देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। पहली सूची के आधार पर विद्यार्थी एक से चार अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। दूसरे चरण की ओपन काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक जारी रहेगी। जिले के नौ स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 1940 सीटों पर दाखिला किया जाना है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 16 जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 28 जुलाई तक जारी रही।




स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए कॉलेज अनुसार सीटें-
कॉलेज पाठ्यक्रम सीटें
आर्य महाविद्यालय पानीपत 05 330
देवीलाल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय सिवाह 02 80
राजकीय महाविद्यालय इसराना 03 120
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत 05 270
राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा 04 160
गीता डिग्री कॉलेज शेरा, मतलौडा 06 240
आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत 05 220
एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत 09 460
वैश कन्या महाविद्यालय, समालखा 02 60
कुल सीटें 1940


इस प्रकार रहेगा स्नातकोत्तर में दाखिले का शेड्यूल


पहले चरण की काउंसलिंग
पहली प्रोविजनल मेरिट सूची - 30 जुलाई।

पहली फाइनल मेरिट सूची जारी - 31 जुलाई।

फीस जमा करवाने की तिथि - 01 से 04 अगस्त।


दूसरे चरण की काउंसलिंग

पहली काउंसलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसलिंग - 05 अगस्त।

पंजीकरण हेतु दाखिला पोर्टल रि-ओपन - 06 अगस्त।

100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग - 06 से 12 अगस्त।

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग - 13 से 19 अगस्त।


कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बुधवार को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की गई है। वीरवार को फाइनल मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट में नामित विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed