{"_id":"65874debe3eef906590951fc","slug":"first-musical-fountain-with-colorful-lights-started-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11129-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रंगीन लाइटों वाला पहला म्यूजिकल फाउंटेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रंगीन लाइटों वाला पहला म्यूजिकल फाउंटेन शुरू
विज्ञापन
पानीपत। लंबे अरसे के बाद शहर के उधम सिंह पार्क में पहला सतरंगी लाइटों युक्त म्यूजिकल फाउंटेन शुरू हो गया है। रात के समय पार्क में जब पानी के ये फव्वारे संगीत की धुनों पर रंग बिरंगी लाइटों पर चलते हैं तो ये पार्क की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इस पर निगम ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, अब इस पार्क में करीब 40 लाख रुपये से फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 21 के शोंधापुर का ये पार्क शहर का अब तक का सबसे सुंदर पार्क है। इसके आगे ताऊ देवी लाल, ग्रीन पार्क, हीरो पार्क की सुंदरता भी फीकी पड़ती है। करीब सवा दो एकड़ में बने इस पार्क में निगम अब तक करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। हालांकि ताऊ देवी लाल पार्क, सेक्टर 12 के ग्रीन पार्क और किले के पार्क में भी ऐसे ही फव्वारे लगाए गए थे लेकिन ये आज भी बंद पड़े हैं।
उधम सिंह पार्क में नगर निगम करीब 90 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। इस बजट से पार्क में सिंथेटिक ट्रैक, जिम और पार्क के सुंदरीकरण जैसे काम करवाए जाएंगे। पार्षद संजीव दहिया का दावा है कि इस विकास कार्य के बाद उनके वार्ड का पार्क ऐसा होगा जो जिले भर के लिए मिसाल बनेगा। करीब सवा एकड़ के इस पार्क में स्थानीय लोगों के लिए हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के एक्सईएन राहुल पूनिया ने बताया कि लोगों की मूलभूत सुविधाओं से लेकर पार्कों के जीर्णोद्धार में भी निगम प्रयासरत है।