फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First class girl who went on school tour dies due to drowning in water park

Panipat News: स्कूल टूर में गई पहली कक्षा की छात्रा की वाटर पार्क में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
First class girl who went on school tour dies due to drowning in water park
पानीपत। शहर से सटे सौदापुर गांव स्थित किंगलैंड वाटर पार्क में नहाते समय पहली कक्षा की एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ उसके स्कूल टूर में गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां भी उनके साथ थी। हादसा बच्ची के पैर फिसलने से हुआ और वह फिर उठ नहीं पाई। पिता का आरोप है कि वाटर पार्क और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ है। यहां किसी प्रकार के सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे। वहीं स्कूल प्रबंध ने आरोपों को निराधार बताया है। बच्ची की बड़ी बहन स्कूल में पढ़ती है। उसकी मां अपने रिस्क पर उनको साथ लेकर गई थी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस शुक्रवार का शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

शहर की संजय कॉलोनी की गली नंबर-एक निवासी राजेश जैन ने बताया कि वह तीन बेटियों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी हितैषी (05) कॉलोनी के ही जीडी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ती थी। जबकि प्रीति दसवीं व हर्षा आठवीं में पढ़ती हैं। उनको स्कूल से सूचना मिली थी कि शुक्रवार को बच्चों का टूर असंध रोड स्थित किंगलैंड वाटर पार्क में जाएगा। उन्होंने स्कूल में फीस भी जमा कराई। उसको शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि हितैषी वाटर पार्क में डूब गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि बच्ची का पैर फिसल गया। बच्ची को आनन फानन में पार्क से बाहर निकाला और असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन


बॉक्स

पिता ने वाटर पार्क और स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
पिता राजेश जैन ने बताया उसने मौके पर पहुंचकर पता लगाया तो सामने आया कि छोटे बच्चे वाटर पार्क में नहा रहे थे तो अध्यापकों व वाटर पार्क के कर्मचारियों का उन पर ध्यान नहीं था। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर थी। अब जिम्मेदार मुस्तैद होते तो यह हादसा नहीं होता। इसके जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन, अध्यापक व वाटर पार्क के कर्मचारी हैं। वाटर पार्क के कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि यहां आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
जीडी स्कूल के संचालक करण सिंह ने बताया कि स्कूल की तरफ से बच्ची की बड़ी बहन वाटर पार्क में गई थी। इनके साथ इनकी मां गई थी । वह अपनी मां के साथ ही नहा रही थी। इसमें स्कूल के अध्यापकों का कोई कसूर नहीं है। बच्ची के साथ कैसे क्या हुआ है इस बारे में उनको जानकारी नहीं है।

वर्जन :

पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि बच्ची के पिता के बयानों पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed