फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Firm's experience certificate found fake, report also erroneous

Panipat News: फर्म का अनुभव प्रमाणपत्र फर्जी मिला, रिपोर्ट में भी गड़बड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Firm's experience certificate found fake, report also erroneous
पानीपत। नगर निगम में ड्रेन नंबर-वन की सफाई के टेंडर में बड़ा घोटाला किया जा रहा था। एक्सईएन शीशा लगाने वाली एक कंपनी को सफाई का ठेका देने की तैयारी में थे। मामला सामने आने के बाद निगम आयुक्त ने जांच कराई तो प्रथम दृष्टया ही घोटाला उजागर हो गया।
विज्ञापन

निगम के एसई ने ठेकेदार द्वारा टेंडर में लगाई चार्टर्ड अकाउंटेंट की रिपोर्ट और अनुभव प्रमाण पत्र की जांच की तो ये तो फर्जी पाए गए। नगर निगम ड्रेन नंबर वन की सफाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इस बार 35 लाख रुपये की लागत से सफाई कराई जानी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने गत दिनों इसकी निविदा खोली थी। इसी दौरान सोनीपत की एक फर्म के मालिक ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त व वरिष्ठ अधिकारियों को कर दी। यह शिकायत सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हुई। निगम आयुक्त ने मामले को देखते हुए वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पर रोक लगा दी और इसकी जांच निगम के एसई पुनीत को सौंपी। एसई पुनीत ने टेंडर से संबंधित कई पहलुओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के सीसीटीवी की करेंगे जांच : सफाई के टेंडर में घोटाला पकड़े जाने पर अब बाकी काम भी जांच के दायरे में है। अब नगर निगम कार्यालय में लगे सभी सीसीटीवी की जांच की जाएगी। इसमें संदिग्धों की पहचान की जाएगी। अगर काेई संदिग्ध एक्सईएन से मिला हाेगा ताे उसके मिलने का मूल कारण जाना जाएगा। जांच में एक्सईएन या अन्य काेई भी गलत मिलेगा ताे उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। इसके बाद निगम के दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed