{"_id":"684b437c8750a57d3d090240","slug":"firing-was-done-on-three-houses-glass-of-one-house-and-car-was-broken-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138553-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन मकानों पर की फायरिंग, एक मकान और कार का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन मकानों पर की फायरिंग, एक मकान और कार का शीशा टूटा
विज्ञापन
पानीपत। न्यू मॉडल टाउन में जाटल रोड के नजदीक बुधवार की रात को तीन मकानों पर फायरिंग की गई। गोली लगने से एक कार और मकान का शीशा टूट गया। एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी में भी छेद हो गया। फायरिंग की सूचना पर खलबली मच गई। कार के मालिक कुलदीप ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच की। जांच में पता चला है कि एयरगन से फायरिंग की गई थी। अभी तक किसी ने भी शिकायत नहीं दी है।
न्यू मॉडल टाउन के कुलदीप से वीरवार सुबह को पुलिस को फोन पर सूचना दी कि रात उनके घर पर किसी ने फायरिंग की है। जिससे उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया है। सूचना पर तुरंत ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और सीआईए-2 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि कुलदीप के मकान के अलावा प्रवीन के मकान का भी शीशा टूटा हुआ था। वहीं अवतार के मकान की पानी की टंकी में भी गोली लगने से छेद हुआ था। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से गोली के कुछ नमूने लेकर जांच के लिए मधुबनी लैब भेज दिए। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि गोली एयर गन से चलाई गई थी।
बाॅक्स
एक मकान की छत से हुई थी फायरिंग
तीन अलग-अलग स्थानों पर गोली लगी थी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि तीनों गोली पड़ोस के एक मकान की छत से चलाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मकान क छत पर पहुंचकर भी जांच की। थाना पुलिस का कहना है कि जिस मकान की छत से एयर गन से गोली चली थी वहां पर एक युवक निशाने बाजी का अभ्यास करता है। उसी ने गलती से फायरिंग की थी। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
न्यू मॉडल टाउन में बुधवार की देर रात को फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि एयर गन से फायरिंग की गई थी। इस मामले अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्याल्य।