{"_id":"6876102ec306bf790b05a498","slug":"firing-at-shop-in-nimbari-village-of-panipat-after-refusal-to-give-loan-fir-registered-against-youths-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: निम्बरी गांव में उधार देने से इंकार करने पर दुकान पर फायरिंग, एक युवक व उसके साथियों पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: निम्बरी गांव में उधार देने से इंकार करने पर दुकान पर फायरिंग, एक युवक व उसके साथियों पर FIR दर्ज
Tue, 15 Jul 2025 01:54 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:54 PM IST
सार
गांव के बलिंद्र ने बताया कि उनकी गांव के बाहर किराना की दुकान है। सोमवार शाम को गांव का ही युवक विकास उर्फ विक्का दुकान ओर आया था। उस समय दुकान में उनका बेटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत में सोमवार देर शाम को निम्बरी गांव में एक युवक ने उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार ओर फायरिंग कर दी। जिसमे दुकानदार बच गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला चांदनी बाग थाना क्षेत्र के निम्बरी गांव का है।
विज्ञापन
गांव के बलिंद्र ने बताया कि उनकी गांव के बाहर किराना की दुकान है। सोमवार शाम को गांव का ही युवक विकास उर्फ विक्का दुकान ओर आया था। उस समय दुकान में उनका बेटा था। विक्का ने कोल्डड्रिंक व कुछ अन्य सामान मांगा। तो बेटे ने उधार देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद विक्का ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन ओर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विक्का ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंच गए तो उन्होंने विक्का के हाथ से पिस्टल छीन ली। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना चन्दनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन