फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire on Diwali

दिवाली पर भड़की आग

Mon, 04 Nov 2013 11:30 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 04 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire on Diwali
पानीपत में दिवाली पर आग भड़की आग में दर्जनों फैक्टरियों में मशीन और माल राख हो गया, वहीं आतिशबाजी के दौरान एक दर्जन लोग झुलस गए।
विज्ञापन


कुछ को अस्पतालों में दाखिल कराया। दमकलकर्मियों का दिनभर चक्कर बंधा रहा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिवाली के दिन भड़की आग से उद्यमियों को करोड़ों रुपये का फटका लगा।

जिले में दिवाली के दिन आगजनी की घटनाओं का सिलसिला सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ। इसके बाद 10:45 और शाम के समय आगजनी की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता गया और देर रात करीब सवा 11 बजे तक आगजनी की घटना होती रही। सोमवार दोपहर के समय भी एक टेक्सटाइल में आगजनी की घटना में मशीन और धागा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आगजनी की घटनाओं का सिलसिला
सनौली उग्रा खेड़ी मोड़ स्थित एक टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार को दोपहर बाद आग लग गई। आगजनी के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका। कुछ ही देर में फैक्टरी में रखी 18 पावरलूम, तीन वेंडर, एक ताना मशीन और एक जनरेटर जल गया। फैक्टरी मालिक मोहित मक्कड़ ने बताया कि सोमवार को विश्वकर्मा पूजन के चलते छुट्टी थी। दोपहर बाद आगजनी की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो सब कुछ स्वाह हो चुका था। रविवार शाम को साढ़े पांच बजे शिव शक्ति मिल में एक घंटा आग चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


6:40 बजे सिंगला पैलेस के पीछे गेदाम में लगी आग दो घंटे में काबू आई। इसके 10 मिनट बाद एजी वूलेन काबड़ी रोड़ में आग लग गई। यहां पर लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। साढ़े सात बजे खटीक बस्ती स्थित धागा गोदाम में रखा वेस्ट जल गया। आठ बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित रग्ग टेक्सटाइल में आग लग गई। यहां पर आग एक घंटे में काबू आई। रात नौ बजे किशनपुरा में सागर फाउंड फिनिशिंग, राधे टैक्सटाइल खन्ना रोड पर लगी आग दो घंटे में काबू आई। शुभम इंटरप्राइजेज किशनपुरा की धागा फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद लक्ष्य इंटरप्राइजेज सैनी कालोनी में लगी आग तीन घंटे चली।

कार में भी लगी आग
दिवाली पर एक कार में लगी आग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। कार में लगी आग एक घंटे बाद काबू आई। तहसील कैंप स्थित गाड़ियों के एक गैरेज में आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों की धड़कन बढ़ गई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

झूठी निकली आग की सूचना
दिवाली के दिन दमकलकर्मी आगजनी की सूचना मिलने पर खूब दौड़े। इनमें से एक सूचना झूठी भी मिली। गांव बलाना में गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना रविवार दोपहर बाद दो बजे मिली। दमकल टीम सूचना मिलने पर पहुंची, लेकिन वहां पर किसी तरह की घटना नहीं मिली।


आतिशबाजी में कई झुलसे
दिवाली के दिन आतिशबाजी में दर्जनों लोग झुलस गए। इनमें से कुछ ने अपने घर पर ही प्राथमिक उपचार कर लिया और कुछ को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया। शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई और इसके साथ लोगों की परेशानी भी। जाटल गांव में एक युवक के हाथ में अनार फट गया। उसको शहर के अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed