फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in plywood factory, huge loss

Panipat News: प्लाईवुड फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान

Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Fire in plywood factory, huge loss
यमुनानगर। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर स्थित शिवम प्लाइवुड फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब ढाई बजे अचानक आग लगी गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई हो गई।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक की सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर, इसके बाद भी प्लाईवुड फैक्ट्री से धुआं उठता रहा। उधर, शिवम प्लाइवुड फैक्ट्री के मालिक पंकज का कहना है कि आग से लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

यमुनानगर के कैनाल गेस्ट हाउस निवासी प्लाईवुड कारोबारी पंकज गर्ग ने बताया कि उसकी जोड़ियों में शिवम प्लाईवुड के नाम से फैक्ट्री है। मंगलवार रात को सभी मजदूर काम खत्म होने के बाद फैक्ट्री बंद कर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर आग लगने की सूचना की कॉल आई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत ही आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को रादौर और जगाधरी से भी टीमें बुलानी पड़ी। करीब 15 घंटे तक चले अभियान के बाद बुधवार दोपहर चार बजे आग पर काबू पाया गया।

मगर इस बीच भी फैक्ट्री में कहीं-कहीं आग सुलगती रही। फैक्ट्री के मालिक पंकज गर्ग ने बताया कि पूरा माल और फैक्ट्री खाक हो गई है। उधर, एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed