फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out with explosion in leaking cylinder, workers scorched

लीक सिलिंडर में धमाके के साथ लगी आग, श्रमिक झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out with explosion in leaking cylinder, workers scorched
पानीपत। फ्लौरा चौक कॉलोनी में लीक छोटे गैस सिलिंडर में धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में एक श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। श्रमिक जली अवस्था में कमरे से बाहर निकला तो साथियों ने कमरे में आग बुझाई। सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। वह करीब 60 प्रतिशत झुलस गया है। श्रमिक ने बनियान पहनी थी इसलिए छाती जलने से बच गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह दो साल पहले पानीपत काम करने आया था। वो अब गांव झट्टीपुर स्थित गोल्डन कंपनी में बेडसीट बनाने का काम करता है। सोमवार सुबह ड्यूटी जाने से पहले उसने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस लाइटर जलाया कमरे में धमाके के साथ आग लग गई। वह कुछ समझ नहीं पाया और आग की चपेट में आ गया। आग में उसके सारे कपड़े जल गए। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर दौड़ा तो साथी श्रमिकों ने कमरे में आग को बुझाया। उसे तुरंत ऑटो से सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed