फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire Broke out in Yarn Factory of Panipat

Fire in Panipat: मशीन की चिंगारी से धागा फैक्टरी में लगी आग, आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, मचा हड़कंप

Fri, 03 Jun 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 12:51 PM IST
सार

जिंदल यार्न नाम की फैक्टरी में सुबह कर्मचारी काम कर रहे थे। करीब 11 बजे रैग मशीन से चिंगारी निकली, जिसकी वजह से कच्चे माल में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire Broke out in Yarn Factory of Panipat
पानीपत धागा फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित धागे की फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मशीन की चिंगारी से आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की एक के बाद एक कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

विज्ञापन


फैक्टरी के मालिक अमित जिंदल ने बताया कि उसकी जिंदल यार्न के नाम से धागा बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में सुबह कर्मचारी काम कर रहे थे। करीब 11 बजे रैग मशीन से चिंगारी निकली, जिसकी वजह से कच्चे माल में आग लग गई। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को कॉल कर सूचना दी। आग लगने से कितना नुकसान हुआ अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन

बाहर से मंगवाई गईं गाड़ियां

दमकल विभाग की चार गाड़ियां मुख्य ऑफिस से आग बुझाने में जुटी हुई थी। आग की बढ़तीं लपटें देखकर दो गाड़ियां एनएफएल और दो गाड़ियां लाल बत्ती ऑफिस से मंगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़नी पड़ी बिल्डिंग की दीवार

आग इस तरह भयानक रूप ले चुकी है कि दमकल कर्मियों को अंदर जाने का मौका तक नहीं मिल रहा है। इसी वजह आसपास की फैक्टरियों की बिल्डिंग पर चढ़कर आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा फैक्टरी की दो दीवारों को भी तोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed