फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in two carpet and waste factories

Panipat News: कारपेट और वेस्ट की दो फैक्ट्रियों में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two carpet and waste factories
पानीपत। बरसत रोड स्थित कारपेट कपड़ा व वेस्ट कपड़ा फैक्ट्री में रविवार शाम पौने चार बजे आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक व दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक फैक्ट्रियां आग के गोले में बदल चुकी थी। फैक्ट्री के 150 मीटर के दायरे में भी भयंकर तपिश थी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने आसपास के मकानों को भी खाली कराया। देर रात तक दमकल विभाग आग पर काबू नहीं पा सका। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक मोहम्मद शमशाद ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक पदम हैं। वह एसएस टेक्सटाइल में शटलैस मशीन चलाता है। रविवार के कारण दोपहर को ही मशीनें बंद हो गई थीं। वह बरसत रोड स्थित अपने कमरे पर चला गया था। यहां कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। उसे पता चला कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। वह तुरंत यहां मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकल रहा था। श्रमिक बाहर आ गए थे। दमकल विभाग को सूचना दे दी गई थी। यहां से आग विशाल टेक्सटाइल में भी पहुंच गई। यह दो मंजिला फैक्ट्री है। बेसमेंट में वेस्ट कपड़ा है। पहली व दूसरी मंजिल पर श्रमिक काम करते हैं। देखते ही देखते आग ने विशाल टेक्सटाइल को भी अपनी जद में ले लिया। दोनों फैक्ट्रियों में भयंकर आग लग गई। इन फैक्ट्रियों में शटलैस व पावरलूम की बहुत महंगी मशीनें है। करोड़ों रुपये का माल यहां पर है। यह सब जल गया है। दर्जन भर गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकी थीं। फैक्ट्री का शेड व दीवारें गिरने का भी भय बना हुआ है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कंट्रोल में ले लिया है। लोगों को फैक्ट्री के पास जान से रोका जा रहा है। दमकल विभाग के श्रमिकों को आग पर काबू पाने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ा है।
विज्ञापन



वर्जन-
दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। अब तक 12 गाड़ियां यहां पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। उनका प्रयास है कि जल्द आग पर काबू पाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed