{"_id":"664ae2763708c111d500d3d3","slug":"fire-broke-out-in-house-of-widow-living-on-rent-in-panipat-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: किराए पर रहने वाली विधवा महिला के घर लगी आग, फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: किराए पर रहने वाली विधवा महिला के घर लगी आग, फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है वृद्धा
Mon, 20 May 2024 11:11 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 May 2024 11:11 AM IST
सार
महिला ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह छत पर सो गए थे। सोमवार अलसुबह ही आग का पता चला। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसमें उनकी बेड, चारपाई, कपड़े, पंखे तक शामिल थे। अब उनके पास कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत के वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले विकास नगर की गली नंबर छह के एक मकान में रविवार देर रात आग लग गई। यहां रहने वाली अधेड़ विधवा ज्यादा गर्मी होने की वजह से अपने बेटे के साथ घर की छत पर सो रही थी। सोमवार अलसुबह आग से मकान तप जाने और धुआं उठने के बाद आग का पता चला।
विज्ञापन
तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी। गनीमत रही कि इस दौरान कमरे पर रखा गैस सिलिंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। पड़ोसी और साथी किराएदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के सारे जले सामान को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से सोनीपत जिले के बिटाना गांव की रहने वाली वृद्ध विधवा सुशीला ने बताया कि उसके पति का करीब 26 साल पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद से वह अपने बेटे के साथ पानीपत में किराए पर रहती है और फैक्टरी में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। पिछले तीन साल से महिला विकास नगर में अपने बेटे के साथ किराए पर रहती है।
महिला ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह छत पर सो गए थे। सोमवार अलसुबह ही आग का पता चला। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसमें उनकी बेड, चारपाई, कपड़े, पंखे तक शामिल थे। अब उनके पास कुछ नहीं बचा। विधवा और उसके बेटे का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पड़ोसी महिला को सांत्वना दे रहे थे। महिला ने सरकार और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।