{"_id":"6632dd4e7b18070473009f87","slug":"fire-broke-out-in-carpet-factory-houses-evacuated-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117664-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कारपेट फैक्ट्री में लगी आग, खाली कराए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कारपेट फैक्ट्री में लगी आग, खाली कराए मकान
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित कारपेट की फैक्ट्री में बुधवार शाम पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में 20-25 श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग गोदाम तक पहुंच गई। श्रमिकों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ एनएफएल व थर्मल से छह गाड़ी मंगवाई गई। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया है।
हादसे के दौरान रिफाइनरी बाईपास रोड पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। फिलहाल आग से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक सुधीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम चार बजे फैक्ट्री से चला गया था। वह रिफाइनरी बाईपास से असंध रोड की तरफ जा रहा था तो उसे जाटल रोड पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। वह तुरंत यहां पहुंचा। उसने देखा कि उसकी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी। उसने अपने श्रमिकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इसके 15 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग गोदाम के पीछे हिस्से में पहुंच चुकी थी। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। दूर तक आग की तपिश महसूस हो रही थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने पहले तो फैक्ट्री के पास जाने का प्रयास किया, लेकिन वह तपिश के कारण नहीं जा पाए। उन्होंने बाहर से ही खिड़कियों से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। दीवार गिरने की कगार पर थी। इसलिए उनके पास नहीं जाया जा सका।
इसके बाद दमकल कर्मी फैक्ट्री की पिछली दीवार से अंदर घुसे और पानी की बौछारें की। देर रात तक आग धधकती रही। इसके बाद एनएफएल व थर्मल से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई है। आग में उनका करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। काफी कच्चा माल जल कर राख हो गया है। मशीनें भी जल गई हैं। आग लगने की सूचना पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आसपास की फैक्टि्यों व घरों को भी खाली करवा लिया था। पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री की तरफ जाने को रोक दिया। आग में फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह से कंडम हो गई हैं। इनके गिरने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
बॉक्स
लग गया लंबा जाम
कंबल के कच्चे माल में आग लगी थी। इसलिए काले धुएं का भयंकर गुबार उठ रहा था। पांच किलोमीटर दूर से काले धुएं का गुबार दिख रहा था। पुलिस ने शोंधापुर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इस दौरान रिफाइनरी बाइपास पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सात बजे के बाद वाहनों को वहां से निकालना शुरू किया।
बॉक्स
15 से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया- फायरमैन
फायरमैन गोविंद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मॉडल टाउन स्थित फायर स्टेशन से छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद सेक्टर 29 से भी गाड़ियां मंगवाई गई। एनएफएल व थर्मल से छह गाड़ियां मंगवाई गई। गाड़ियों ने पानी के दो दो चक्कर भरे हैं। फैक्ट्री के अगले हिस्से में लगी आग पर काबू पाया जा चुका है। पीछे देर रात तक आग सुलगती रही। फैक्ट्री की दीवारें कंडम हो गई हैं। इसलिए काफी सावधानी से काम करना पड़ रहा है।