फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in blanket factory under suspicious circumstances, fire brigade found it under control

कंबल फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in blanket factory under suspicious circumstances, fire brigade found it under control
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक कंबल की फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फैक्टरी मालिक और डॉयल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और मालिक दोनों मौके पर पहुंचे। डॉयल-112 ने दमकल को आग लगने की सूचना दी। एक के बाद एक कुल पांच गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से फैक्टरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दमकल केंद्र अधिकारी को दी जानकारी में अमित केजरीवाल ने बताया कि उसकी सेक्टर-29 पार्ट-2 में कॉस्मिक ट्रेंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंबल फैक्टरी है। बृहस्पतिवार को वह फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने से होजरी का कच्चा एवं पक्का माल जल गया। दो मशीनें भी जल गईं। बिल्डिंग का ढांचा कमजोर हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन

आग लगने के बाद हाली पार्क कार्यालय से दो, सेक्टर-25 से दो और लालबत्ती कार्यालय से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने तीन-तीन चक्कर लगाकर रात ढाई बजे तक आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारी बलराज ने बताया कि उन्होंने कुछ पानी आग लगने वाली फैक्टरी के साथ वाली फैक्टरी से लिया, जबकि कुछ पानी मित्तल इंटरनेशनल से भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed