{"_id":"67f03b09167c43405e001db2","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-goods-worth-lakhs-burnt-panipat-news-c-244-1-pnp1007-134778-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्टरी में लगी आग, जला लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्टरी में लगी आग, जला लाखों का माल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट वन में श्री गंगे फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर के समय आग लग गई। जिससे फैक्टरी में लगी मशीनें, लाखों की कीमत का कच्चा व तैयार माल जलकर खाक हो गया। फैक्टरी के भवन और दीवारों में दरार आ गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकलकर्मियों ने बताया कि कारपेट फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने गाड़ियों के दो-दो चक्कर लगाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने की वजह से फैक्ट्री का कुछ हिस्सा भी नीचे गिर गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर असंध रोड पर जीजीएस स्कूल के पास झाड़ियों में आग लग गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग को दी। फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया था।