{"_id":"667275e81fb882ed7e0bd069","slug":"fire-broke-out-at-lal-batti-chowk-in-panipat-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर जला, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर जला, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा
Wed, 19 Jun 2024 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:38 AM IST
सार
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास एक इमारत में आग लगी हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे जहां एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
पानीपत में आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत में लाल बत्ती चौक स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास वाली दो मंजिला इमारत के दूसरे तल पर आग लग गई। इस तल पर एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड का कार्यालय बना हुआ था। आगजनी में कार्यालय का सारा फर्नीचर जल गया।
आगजनी की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर एक गाड़ी भेज कर आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को जान से संबंधित हानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पहली पातशाही गुरुद्वारा के पास एक इमारत में आग लगी हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे जहां एचडीएफसी बैंक के म्युचुअल फंड कार्यालय में आग लगी हुई थी। दमकल विभाग की गाड़ी ने जीटी रोड से ही कार्यालय पर पानी बरसाया। इसके साथ पाइप से कार्यालय के अंदर की आग पर काबू पाया।