फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fire broke out at 12 places on Diwali, 40 burnt, one died after falling from roof in panipat

Panipat: दीपावली की रात 12 जगह लगी आग; 40 लोग झुलसे, छत से गिरकर एक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

पानीपत में रिसालू रोड राजेंद्र कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई। अनाज मंडी में मिल्क बूथ में पटाखे की चिंगारी से बबैल रोड रामा हैंडलूम में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। वहीं, कुटानी रोड पर पटाखे की चिंगारी से प्लाॅट में वेस्ट माल में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire broke out at 12 places on Diwali, 40 burnt, one died after falling from roof in panipat
आग बुझाती फायर बिग्रेड की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में दिवाली पर लापरवाही भारी पड़ी। पटाखों की चिंगारी से आठ घंटे में 12 जगह आग लगी। इनमें दो फैक्ट्री, दो गोदाम, दो दुकान भी शामिल हैं। पटाखे जलाते वक्त छत से गिरने से भारत नगर, बबैल रोड निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


शहर के अलग-अलग हिस्सों में 40 से अधिक झुलस गए। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। समालखा अनाज मंडी में दिवाली की रात बड़ा हादसा हुआ। अनाज मंडी के प्रधान के बेटे की रिवाल्वर से गोली चलने से पड़ोसी आढ़ती घायल गया। रिवाल्वर टेबल पर रखी थी और इसी टेबल पर पटाखे भी रखे थे। आढ़ती पटाखे उठाने लगा तो इसी बीच रिवाल्वर नीचे गिरने से गोली चल गई।
विज्ञापन


घायल आढ़ती को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। आढ़ती की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक पर चाकू से हमला कर तीन बदमाशों ने चार हजार रुपये और दो फोन लूट लिए। असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक करियाना दुकान में सोमवार सायं आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर पटाखे जलाते छत से गिरा
किला थाना क्षेत्र में भारत नगर, बबैल निवासी जय नारायण (42) दिवाली की रात करीब सवा 12 बजे छत पर अपने बच्चों के साथ पटाखे जला रहा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गया। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने जयनारायण को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग में ये लोग झुलसे
बुड़शाम गांव निवासी राजवती (40), विहान गुप्ता (11) निवासी भाटिया कॉलोनी, मेघु (30) निवासी पसीना रोड, संजय (19) निवासी पानीपत, शिवा (15) निवासी शिव नगर, सुशील (21) निवासी धर्मगढ़, दिशा (4) निवासी उग्राखेड़ी, दीक्षा (9) जट्टू चौक।

लाइसेंसी रिवाल्वर से आढ़ती को लगी गोली
समालखा : अनाज मंडी में दिवाली की रात साढ़े नौ बजे बड़ा हादसा हुआ। मंडी के प्रधान बलजीत सिंह के बेटे अनिल की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से आढ़ती अरुण घायल हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों पड़ोसी हैं। दिवाली की रात छत पर अनिल की लाइसेंसी रिवाल्वर पटाखों वाली टेबल पर रखी थी, अरुण पटाखे उठाने लगा तो रिवाल्वर नीचे गिर गई और रिवाल्वर से गोली चली।

चिंगारी गिरने से कपड़ों में लगी आग
जट्टू चौक निवासी दीक्षा दिवाली के दिन दोपहर करीब एक बजे पटाखे जला रही थी। उसने अनार में जैसे ही आग लगाई तो उसकी चिंगारी कपड़े पर गिरी। इससे कपड़ों में आग लग गई। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी महिला ने बाल्टी से पानी डाला और आग को बुझाया। आग से झुलसी दीक्षा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर वह उपचाराधीन है।


इन स्थानों पर लगी आग
रिसालू रोड राजेंद्र कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान में आग लगी। अनाज मंडी में मिल्क बूथ में पटाखे की चिंगारी से आग लगी बबैल रोड रामा हैंडलूम में पटाखों की चिंगारी से आग लगी। कुटानी रोड पर पटाखे की चिंगारी से प्लाॅट में वेस्ट माल में आग लग गई। हाफिजाबादी राम नाटक क्लब, किला में वेस्ट माल में आग लगी। सेक्टर 13-17 में वेस्ट माल में आग लगी। काबड़ी रोड कुलदीप नगर में गोदाम में आग लगी। इंद्रा कॉलोनी में खाली प्लाट में पड़े वेस्ट में आग लगी। पंचवटी कॉलोनी, इसराना में पराली में आग लगी। असंध रोड पर इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की दुकान में आग लगी। काबड़ी रोड डीपी ट्रेडिंग कंपनी फैक्ट्री में आग लगी। गीता अस्पताल के पास खाली प्लाॅट में आग लगी। असंध रोड स्थित किराना की एक दुकान में आग।

नागरिक अस्पताल में विलाप करती मृतक जय नारायण की पत्नी

आग बुझाते विभाग के कर्मचारी

 

नागरिक अस्पताल में विलाप करती मृतक जय नारायण की पत्नी

नागरिक अस्पताल में घायल लोग

 

नागरिक अस्पताल में विलाप करती मृतक जय नारायण की पत्नी

नागरिक अस्पताल में घायल बच्चा

 

नागरिक अस्पताल में विलाप करती मृतक जय नारायण की पत्नी

नागरिक अस्पताल में घायल बच्ची

 

नागरिक अस्पताल में विलाप करती मृतक जय नारायण की पत्नी

पानीपत में आग की तस्वीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed