फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fire breaks out in tourist bus going from Delhi to Manali in Panipat

पानीपत: समालखा में दिल्ली से मनाली जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, एक घंटे जाम रहा हाईवे

Mon, 08 Nov 2021 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (पानीपत) 
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (पानीपत)  Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

पानीपत के समालखा में दिल्ली से मनाली जा रही टूरिस्ट बस में आग लग गई। बस में दो बच्चों समेत 10 लोग किसी तरह बाल-बाल बच गए। एक ट्राला चालक ने सूझबूझ दिखाकर बड़ा हादसा बचा लिया। आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काबू पाया। बस में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन
Fire breaks out in tourist bus going from Delhi to Manali in Panipat
आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से मनाली जा रही ट्रैवलिंग बस में पानीपत के समालखा फ्लाईओवर पर अचानक आग लग गई। आनन-फानन में बस चालक ने वाहन को रोककर उसमें सवार दो बच्चों समेत 10 लोगों को नीचे उतारा। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। पौने घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। घटना के दौरान जीटी रोड पर एक घंटा तक जाम लगा रहा। इस बीच बस में रुक-रुककर धमाके होते रहे। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-किसान आंदोलन: 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, पीएम आवास घेरेंगे या संसद, 9 को होगा फैसला
विज्ञापन


बोनट से निकलता दिखा धुआं
जानकारी के अनुसार चालक नवदीप सिंह और राजकुमार निवासी मलौड, पंजाब ट्रैवलिंग बस चलाते हैं। दोनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरात के आठ सैलानियों को लेकर मनाली जा रहे थे। बस में दो बच्चों समेत आठ सैलानी व दो चालक थे। समालखा फ्लाईओवर के पास बस के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक राजकुमार ने तुरंत बस रोक दी और सवारियों को नीचे उतारा। बस को खाली कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


45 मिनट बाद आई फायर ब्रिगेड
आग लगने की सूचना पर चौकी पुलिस व हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वाहन में आग लगने के दौरान जीटी रोड से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने वाहनों में मौजूद अग्निशमन यंत्रों से उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। करीब 45 मिनट बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।


 ये भी पढ़ें-बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति

जलती बस पीछे खिसकने लगी तो ट्राला चालक ने दिखाई सूझबूझ
आग तेज होने पर बस के ब्रेक फेल हो गए और पीछे जीटी रोड पर खिसकने लगी। 100 मीटर खिसकने के बाद वहां से गुजर रहे एक ट्राले के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड मारकर डिवाइडर के किनारे लगा दिया, जिससे आग लगा वाहन जीटी रोड पर आ रहे अन्य वाहनों से टकराने से बच गया और एक बड़ा हादसा बच गया। 

ये भी पढ़ें-किलोई प्रकरण: सरकारी काम में बाधा को लेकर एफआईआर की चर्चा, डीएसपी ने किया इनकार

लोगों ने उठाए सवाल
सुभाष कुहाड़, नवीन आदि ने बताया कि फायर ब्रिगेड में फोन करने के करीब पौने घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक वाहन जल चुका था। लोगों ने कहा कि ऐसा विकास किस काम का, जब आपातकाल में लोगों को बचाने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है।
 सब फायर ऑफिसर विनोद कुमार का कहना है कि गांव कारकौली में धान में आग लगी हुई थी और फायर ब्रिगेड वहां आग बुझाने के लिए गई थी, इसलिए आने में देरी हुई।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed