फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire breaks out in fields of Raymal village; 18 acres of wheat crop destroyed.

Panipat News: रायमल गांव के खेतों में लगी आग, 18 एकड़ गेहूं की फसल जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in fields of Raymal village; 18 acres of wheat crop destroyed.
सनौली। सनौली क्षेत्र के रायमल गांव के शनिवार को अचानक आग लग गई। जिसमें किसानों की करीब 18 एकड़ गेहूं की फसल और 22 एकड़ फांस जलकर खाक हो गई। किसानों ने चार-पांच ट्रैक्टरों से जुताई कर आग पर काबू पाया। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

शनिवार को रायमल गांव में अचानक आग लग गई। किसान नफा नंबरदार, सुभाष, गलदू, रोहतास की गेंहू के खेतों में आग लगने से खलबली मच गई। तुरंत ही ग्रामीण चार-पांच ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। किसानों ने खेतों के चारों और जुताई शुरू कर दी। वहीं हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण आग आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन

इसी बीच किसानों ने एक साथ पांच ट्रैक्टरों से जुताई की। जिससे आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया तब तक 18 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। उधर, आग लगने पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 एकड़ गेंहू की फांस जल कर राख हो गई थी : उधर, आग लगने से किसान आजाद के 22 एकड़ खेत में फांस जल कर राख हो गई। किसान आग लगने का कारणों की जांच कर रहे हैं। लेकिन, आग लगने के कारण पता नहीं चल सके। किसानों ने प्रशासन से अचानक जल गेंहू की फसल का सरकार से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed