{"_id":"62a8efcc17bac0076b26f082","slug":"fir-registered-against-municipal-corporation-for-electricity-theft-fined-23-5-lakh-panipat-news-knl1115383152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पर दर्ज हुई बिजली चोरी की एफआईआर, ठोका 23.5 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पर दर्ज हुई बिजली चोरी की एफआईआर, ठोका 23.5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
पानीपत। थाना सिंचाई और बिजली करनाल ने नगर निगम पानीपत पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके एवज में निगम पर करीब 23.5 लाख रुपये का जुुर्माना भी लगाया गया है। इसे लेकर विभाग की ओर से नगर निगम को दो दिन का नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें लिखा गया है कि दो दिन में भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड-15 के पार्क में बिजली चोरी कर सरकारी ट्यूबवेल चलाने पर जुर्माना लगाया गया है।
थाना सिंचाई और बिजली करनाल की ओर से निगम का बिजली चोरी का एक पर्चा भरा गया। जिस पर विभाग ने निगम पर बिजली चोरी के एवज में 11.75 लाख रुपये दर्शाए हैं। इसके अलावा असेसमेंट चार्ज के नाम पर भी 10.95 लाख रुपये दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं 80 हजार रुपये का कंपाउंडिंग चार्ज भी लगाया है। इसकी नगर निगम से विभाग रिसीविंग ले चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम का करोड़ों रुपये का बकाया बिजली निगम के पास है। इसमें से इस राशि को एडजस्ट कराया जाएगा।
नोटिस में रेलवे पार्क को बताया नगर निगम का पिता
विभाग की ओर से नगर निगम को भेजे गए नोटिस को किसी अधिकारी या पद को नहीं बल्कि नगर निगम को दिया गया है। जिसमें नाम की जगह नगर निगम, पुत्र रेलवे पार्क और रिहायश कृष्णपुरा लिखा गया है। इस नोटिस से निगम अधिकारियों में खलबली तो मची है लेकिन रेलवे पार्क को नगर निगम का पिता बना देने पर ठहाके भी लग रहे हैं।
विज्ञापन
एलएलवन नंबर के साथ सब डिवीजन का जिक्र
थाना सिंचाई एवं बिजली विभाग करनाल की ओर से निगम को भेजे गए नोटिस में एफआईआर नंबर 1619 लिखी है। जो कि छह अप्रैल 2022 की है। इसमें विभाग की ओर से नगर निगम के खिलाफ एलएलवन यानी बिजली चोरी को जो पर्चा भरा गया था, उसका हवाला चार अप्रैल का दिया गया है। इसमें एलएलवन नंबर के साथ सब डिवीजन का भी जिक्र है। बिजली चोरी का पर्चा भरने और मुकदमा दर्ज करने के बाद भी निगम हरकत में नहीं आया तो विभाग ने निगम को 23 मई को नोटिस जारी किया है।
वर्जन
बिजली निगम को पहले ही निगम का बकाया देना
बिजली निगम को पहले ही नगर निगम के म्यूनिसिपल टैक्स का करोड़ों रुपये का भुगतान करना है। इसके लिए कई बार बिजली निगम को पत्राचार तक किया गया है। इसके बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
- रमेश कुमार, एसई, नगर निगम, पानीपत।
बिजली चोरी मिली, इसलिए लगाया जुर्माना : सतपाल
नगर निगम के कृष्णपुरा एरिया के पार्क में बिजली चोरी पाई गई। यहां बिजली चोरी से ट्यूबवेल चलाया जा रहा था। इसके एवज में जुर्माना लगाकर नोटिस दिया गया है।
- सतपाल, हेड कांस्टेबल, थाना सिंचाई एवं बिजली करनाल।