{"_id":"6b0c4fcc88e8d07a6e01fd3a","slug":"fir-registered-against-husband-for-assault-and-threats-over-dowry-demands-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168444-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दहेज की मांग को लेकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दहेज की मांग को लेकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना चांदनीबाग पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
एक महिला ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे विभिन्न मौकों पर ताने दिए गए और उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि उनका सामान व नकदी अपने पास रख ली। बुलेट मोटरसाइकिल या नकदी की मांग की और उनको घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद थाना स्तर पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान अन्य नामजद परिजनों के खिलाफ आरोप प्रमाणित नहीं पाए गए। पति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई। थाना चांदनीबाग प्रभारी रेखा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।