फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fighting with Deputy Corporation Commissioner and ATP who went to remove encroachment

Panipat News: अतिक्रमण हटाने गए उप निगम आयुक्त व एटीपी से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting with Deputy Corporation Commissioner and ATP who went to remove encroachment
पानीपत। विधानसभा आम चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता में रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम अधिकारियों के साथ बाजार के कुछ दुकानदारों ने हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। निगम की इस टीम में उप निगम आयुक्त से लेकर एटीपी, सीएसआई, जेई और निगम के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। जिसकी अब वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि रात तक निगम अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मामला निगम आयुक्त के संज्ञान में दे दिया है। जिसकी शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।, जबकि बाजार प्रधान अनिल मदान का कहना है कि निगम की ओर से दुकानदारों के साथ बदतमीजी की गई थी, इसे लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई जाएगी। अब शुक्रवार को देखना है ये है कि क्या निगम अधिकारी बाजार प्रधानों, नेताओं की बात मान कर मामला रफा दफा करते हैं या पुलिस को शिकायत देकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि वे वीरवार को नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स से रेलवे रोड को जाने वाले मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस रोड पर हर वक्त अतिक्रमण रहने की वजह से जाम लगा रहता है। इस कार्रवाई के लिए उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव, एटीपी योगेश तोमर, सीएसआई जितेंद्र समेत निगम के दो जेई और अन्य कर्मचारी भी पहुंचे। यहां सड़क पर रखा दुकानदारों क सामान हटवाने का प्रयास किया गया तो बाजार के दुकानदारों और कुछ अन्य लोगों ने निगम टीम का विरोध किया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद आक्रोशित लोगों ने निगम अधिकारियों के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। मौके पर निगम कर्मचारियों को अपना ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सूचना निगम अधिकारियों ने तुंरत निगम आयुक्त को दी। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे और इसकी शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाएंगे। ऑन ड्यूटी निगम अधिकारियों और निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर दुकानदारों ने बाजार प्रधान अनिल प्रधान को मौके पर बुलाया। देर रात तक दुकानदारों, बाजार प्रधान और उप निगम आयुक्त की बैठक भी हुई। प्रधान अनिल मदान ने कहा कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में स्थिति स्पष्ट होगी कि गलती किसकी है।


वर्जन-
घटना के बारे में निगम के एटीपी योगेश तोमर, सीएसआई जितेंद्र ने बताया कि पूरा मामला निगम आयुक्त के संज्ञान में ला दिया गया है। निगमायुक्त के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द इस संबंध में बैठक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed