{"_id":"647e4b985e25f0ec5e073859","slug":"fighting-between-two-parties-aerial-fire-and-licensed-revolver-snatched-away-from-the-other-side-panipat-news-c-244-1-pnp1004-419-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो पक्षाें में मारपीट, हवाई फायर तो लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ले गया दूसरा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो पक्षाें में मारपीट, हवाई फायर तो लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ले गया दूसरा पक्ष
विज्ञापन
समालखा। पैसों के लेनदेन को लेकर डिकाडला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने बचाव के लिए हवाई फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित निवासी डिकाडला ने बताया कि वह अपने भाई अनीप के साथ घर के बाहर बैठकर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान गांव के सुनील, रविंद्र, सोनू व सौरभ वहां पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद चारों युवक वहां से चले गए और वे भी अपने घर के अंदर आ गए। कुछ देर बाद उक्त आरोपी दर्जन भर अन्य लोगों के साथ हाथों में लाठी-डंडे, चाकू, रॉड लेकर जबरदस्ती उनके घर में घुस आए और हमला करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने बचाव के लिए उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर किया तो हमलावरों ने उससे रिवाल्वर भी छीन ली। इसके साथ ही सोने की चैन, कड़ा और 22 हजार रुपये भी छीन लिए। इसके साथ ही आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। अमित ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की। वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।