{"_id":"67312a3aa7640e6730069564","slug":"fight-over-dap-fertilizer-department-saying-sufficient-stock-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127229-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीएपी खाद को लेकर मारामारी, विभाग बता रहा पर्याप्त स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीएपी खाद को लेकर मारामारी, विभाग बता रहा पर्याप्त स्टॉक
विज्ञापन
पानीपत। जिले में गेहूं की बिजाई तेज होते ही डीएपी खाद की मांग भी बढ़ गई है। किसान सोसायटी के अलावा प्राइवेट डीलरों के पास पहुंच रहे हैं। कई जगह खाद नहीं मिल पा रहा है। वहीं करीब 2500 हजार मीट्रिक टन डीएपी का अनुमान है।
जिले में करीब 84 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा है। धान की कटाई के साथ गेहूं की बिजाई का कार्य चल रहा है। पिछले तीन दिन से गेहूं बिजाई तेज चल रही है। नौल्था निवासी किसान जयभगवान और कर्मबीर ने बताया कि गेहूं बिजाई के लिए डीएपी खाद अपेक्षाकृत नहीं मिल पा रहा है। उनको आधार कार्ड दिखाने पर ही खाद मिल रहा है। जबकि उनको 10 एकड़ में गेहूं की बिजाई करनी है। कृषि विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि जिले में डीएपी खाद की कमी नहीं है। किसानों को नियमानुसार डीएपी खाद दिया जा रहा है।