फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fifty unstamped magisrate arrested in raids

मजिस्ट्रेट छापे में पचास बेटिकट धरे

Fri, 10 Jan 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 10 Jan 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Fifty unstamped magisrate arrested in raids
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। छापे के दौरान टीम ने 50 यात्रियों को बेटिकट यात्रा करते और स्टेशन परिसर में घूमते पकड़ा।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार को मजिस्ट्रेट अभिषेक के नेतृत्व मेें 15 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम ने अपने छापामारी के दौरान 50 यात्रियों को पकड़ा।

रीडर शमशेर सिंह ने बताया कि छापा के दौरान पकडे़ यात्रियों में बेटिकट यात्रा करने वाले, स्टेशन परिसर में घूमने वाले, साधारण टिकट लेकर आरक्षित बोगियों में यात्रा करने वाले और महिला आरक्षित बोगियों में यात्रा करने वाले शामिल थे।
विज्ञापन


जांच अभियान टीम मेें टीटीई स्वराज, सतनाम, नरेंद्र, बलदेव, जगना और रवि शामिल रहे।

छापामारी के दौरान मजिस्ट्रेट अभिषेक की टीम ने 50 यात्रियों को दबोचा। सभी पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। जुर्माना के दौरान करीब 35 हजार रुपये एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में जांच अभियान चलाने के बाद टीम ने करनाल और कुरुक्षेत्र में अभियान चलाया।

मजिस्ट्रेट की टीम पानीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 9:30 बजे पहुंच गई। टीम ने आते ही यात्रियों की चेकिंग शुरू कर दी। जांच अभियान दोपहर करीब 2:00 बजे तक चला।

इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी रही। स्टेशन चारों तरफ से खुला होने का फायदा उठाते हुए कई यात्री भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed