फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fetus thrown in drain, dogs scratched it

Panipat News: नाली में फेंका भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Fetus thrown in drain, dogs scratched it
पानीपत। वार्ड 16 के विकास नगर की गली नंबर एक में नाली में लगभग तीन माह का भ्रूण मिला। भ्रूण को कुत्तों ने नोंच रखा था। एक राहगीर ने इसकी सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर भ्रूण को दफना दिया है। अब पुलिस विकास नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विकास नगर की गली नंबर पांच निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने काम से गली नंबर एक में जा रहा था। उनसे गली में भोला नाम के व्यक्ति के मकान के बाहर नाली में एक भ्रूण देखा। भ्रूण देखने में लगभग ढाई तीन माह का प्रतीत हो रहा था। उसने यहां लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग यहां एकत्रित हो गए और पुलिस को बुलाया गया। उसने पुलिस को इस घटना की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनका प्रयास है कि पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed