{"_id":"62154351ad27d6387f3133af","slug":"female-pharmacist-thrashed-finger-twisted-panipat-news-knl998327181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फार्मासिस्ट को पीटा, अंगुली मरोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला फार्मासिस्ट को पीटा, अंगुली मरोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सिविल अस्पताल में दवा लेने आईं तीन महिलाओं को लाइन से आने की बात कहना और दवा पर्ची फेंकना महिला फार्मासिस्ट को महंगा पड़ गया। तीनों महिलाएं तैश में आ गईं दवा केंद्र के अंदर घुसकर फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी और उसकी हाथ की अंगुली मरोड़ दी। जिससे उसकी अंगुली में फैक्चर आ गया। कर्मचारियों ने फार्मासिस्ट को छुड़ाया और पीएमओ को मामले की सूचना दी। पीएमओ डॉ. अमित पोरिया को मौके पर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। महिला फार्मासिस्ट ने मेडिकल कराकर आरोपी महिलाओं की सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फार्मासिस्ट रश्मि ने बताया कि वह दवा केंद्र पर मरीजों को दवा दे रही थी। तीन महिलाएं लाइन को छोड़कर आगे आईं। उसने तीनों से लाइन में आने को कहा तो वह भड़क गईं और गाली-गलौज करने लगी। उसने इनमें से एक महिला की पर्ची को वापस दे दिया। तीनों महिलाओं ने अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसकी अंगुली मरोड़ दी, उसके सिर में काफी चोटें आई हैं। तीनों महिलाओं ने फार्मासिस्ट पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं।
एक वीडियो मिला उसमें महिलाएं फार्मासिस्ट को पीट रही हैं : डॉ. अमित
सूचना मिलते ही वह मौके पर गए थे। महिलाओं ने फार्मासिस्ट की पिटाई की है। इस संबंध में एक वीडियो भी मिला है। इसमें ये स्पष्ट हो रहा है तीनों महिलाओं ने फार्मासिस्ट को पीटा है। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। -डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल