{"_id":"69519f22a1216df9330d68ec","slug":"female-lawyer-raped-by-colleague-panipat-news-c-244-1-pnp1001-149633-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साथी ने किया महिला वकील से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साथी ने किया महिला वकील से दुष्कर्म
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मॉडल थाना क्षेत्र की एक महिला वकील ने अपने साथी वकील पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि वकील ने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो अपने फोन में बना ली। वह इनको दूसरों वकीलों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा है।
वह दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकियों से परेशान हो गई है। आरोपी वकील जिला बार एसोसिएशन में एक पद पर चुनाव भी लड़ चुका है। थाना मॉडल पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक महिला वकील ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 12 महीने पहले मोहित नाम के वकील से उनकी पहचान हुई थी। उनका घर आना-जाना शुरू हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित ने शहर में स्थित घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उनकी अश्लील फोटो मोबाइल में ले ली और इनको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि बदनामी के डर से उसके संपर्क में रही। आरोपी ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह उनको बाहर घुमाने ले गया और बरसत रोड स्थित कार्यालय में उनको जबरदस्ती शराब पिलाकर फिर दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। उन्होंने उनको मना किया तो आरोपी ने उनको जान से मारने और फोटो वकीलों में वायरल करने की धमकी दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली और देर रात को आरोपी वकील मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।