{"_id":"6837736d53c257e71000b835","slug":"fellow-worker-thrown-to-the-ground-condition-critical-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137730-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साथी कर्मी को जमीन पर पटका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साथी कर्मी को जमीन पर पटका, हालत गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एक कंपनी में कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लगी। घायल को जीटी रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पानीपत के झांबा गांव के ईश्वर ने औद्योगिक थाना सेक्टर-29 में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रोबिन एक कंपनी में काम करता है। सोमवार दोपहर को वह कंपनी में ही मौजूद था।
दोपहर करीब 12 बजे रोबिन पानी पीकर कंपनी के अंदर जाने लगा तो साथ में काम करने वाले अनिल, आकाश, मोनी, राजपाल ने मिलकर रोबिन को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे गर्दन में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद