फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Feeders are getting overloaded due to increase in consumption, power cuts increase the problem

Panipat News: खपत बढ़ने से ओवरलोड हो रहे फीडर, बिजली कटों ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Feeders are getting overloaded due to increase in consumption, power cuts increase the problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। इससे बचने के लिए वे घर और कार्यालयों में एयरकडीशनर, कूलर, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे बिजली की खपत बढ़ गई है और फीडर ओवरलोड हो रहे है। इससे ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने, केबल में फाॅल्ट आने के कारण से सर्कल में अघोषित कट लग रहे हैं। ये अघोषित कट उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो दिनों से सर्कल में बिजली खपत का आंकड़ा 1.45 करोड़ यूनिट प्रतिदिन के पार जा रहा है। जो औसतन शहर में 1.35 करोड़ यूनिट बिजली खपत से 10 लाख यूनिट अधिक है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली खपत बढ़ गई है। विभाग के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा और ग्रामीण घरेलू फीडरों पर बिजली की खपत सबसे कम है।
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सर्कल में शुक्रवार को बिजली खपत का आंकड़ा 1.45 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा खपत इंडस्ट्री फीडरों पर 53.79 लाख यूनिट हो रही है। जबकि दूसरे नंबर पर शहरी घरेलू फीडर पर 40.49 लाख यूनिट तो तीसरे नंबर पर एपी (कृषि) फीडरों पर 31.10 लाख यूनिट हो रही है। वहीं ग्रामीण घरेलू फीडरों पर सबसे कम 19.90 लाख यूनिट बिजली खपत हो रही है। एपी फीडरों पर कट लग रहे हैं। बृहस्पतिवार रात में भी 109 जगमग फीडरों पर रात में कई बार आधे से पौने घंटे के बिजली कट लगे। जिससे 158 गांवों के उपभोक्ताओं का परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिकायत केंद्र पर हर रोज आ रही ढाई हजार से अधिक कॉल
गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में शिकायत केंद्र बना हुआ है। जहां उपभोक्ता बिजली आपूर्ति संबंधित शिकायत दर्ज कराते हैं। गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ने से ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मरों के फ्यूज, जंपर उड़ जाते हैं। कई बार केबल में फॉल्ट आने के कारण भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। इन्हीं समस्याओं की शिकायत केंद्र पर की जाती है। यहां पर पूछताछ और शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता ढाई हजार से अधिक कॉल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जिले में इस सप्ताह के बिजली खपत के आंकड़े :
दिनांक --------यूनिट खपत (करोड़ों में)
एक सितंबर ----1.39
दो सितंबर------1.42
तीन सितंबर ----1.30
चार सितंबर ----1.381
पांच सितंबर-----1.45
छह सितंबर------1.48
सात सितंबर-----1.45

वर्जन
सर्कल में उपभाेक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है। मरम्मत कार्यों के चलते ही कट लगाए जाते हैं। अघोषित कट संबंधी कोई भी शिकायत मिलती है, तो कर्मचारी मौके पर पहुंच तुरंत समाधान कर देते हैं। बिजली खपत बढ़ने के कारण कोई परेशानी होती है, तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
धर्मबीर छिक्कारा, अधीक्षण अभियंता, पानीपत सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed