फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fed up with husband and girlfriend, wife commits suicide by consuming poisonous substance

Panipat News: पति और प्रेमिका से तंग पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Fed up with husband and girlfriend, wife commits suicide by consuming poisonous substance
- पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा, परिजनों के बयान पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

फोटो: 6 व 7
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले के डाडोला गांव में एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतका के परिजनों ने इसका आरोप उसके पति पर लगाया है। उनका आरोप है कि पति ने उसे जहर पिलाया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पति सन्नी और उसकी प्रेमिका वंशिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
डाहर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी डाडोला निवासी सन्नी के साथ 2016 में हुई थी। दोनों की तीन बेटियां हैं। सन्नी का पिछले दो साल से वंशिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी उसकी बहन को भी थी। वह अक्सर उसे मर जाने के लिए कहता था ताकि वह वंशिका से शादी कर ले। इसे लेकर वह ज्योति के साथ मारपीट भी करता था। कई बार पंचायत स्तर पर सन्नी को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उस पर वंशिका के साथ प्रेम का भूत सवार था। इससे ज्योति मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे ज्योति ने खुद को एक कमरे में बंद किया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने सन्नी पर भी ज्योति को जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बॉक्स
सन्नी और वंशिका ने मंदिर में शादी की
जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची मृतका की भाभी ने बताया कि उन्हें ये भी सूचना मिली थी कि सन्नी और वंशिका ने मंदिर में शादी कर ली थी। ज्योति ने अपनी पति की सारी बातें उनसे साझा की। इसे लेकर उन्होंने कई बार ज्योति के ससुराल पक्ष को भी सन्नी की करतूतों के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने हमेशा आरोपी सन्नी का साथ दिया। कई बार वे ज्योति को अपने घर भी ले आए लेकिन सामाजिक तौर पर रजामंदी के बाद ज्योति को आरोपी वापस ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
सेक्टर-29 थाना पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ज्योति के भाई की शिकायत पर सन्नी और वंशिका दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed