{"_id":"67ddd36411e4c7cf170a56d2","slug":"fazilka-reached-with-a-delay-of-four-and-a-half-hours-passengers-troubled-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133971-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फाजिल्का साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फाजिल्का साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनें कई दिनों से लगातार कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। शुक्रवार को फाजिल्का साढ़े चार और ऊंचाहार सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही झेलम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
यात्री पंकज, कुमार सिंह और कुलदीप यादव ने बताया कि वह सुबह ही स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित समय पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी समय स्टेशन पर ही काटना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रोजाना ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर काटना पड़ रहा है। समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अप लाइन में ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 3:25 घंटे की देरी से पहुंची। एकता एक्सप्रेस सुबह 36 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:40 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 23 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 23 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर 23 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 4:34 घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह डाउन लाइन में हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 50 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर 24 मिनट की देरी से पहुंची। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस शाम 18 मिनट की देरी से पहुंची।