{"_id":"696805ea9ab090c6650d37be","slug":"fazilka-intercity-express-delayed-by-three-and-a-quarter-hours-passengers-are-waiting-and-waiting-for-some-trouble-panipat-news-c-244-1-pnp1011-150568-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट, यात्री इंतजार कर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट, यात्री इंतजार कर परेशान
विज्ञापन
पानीपत। कोहरे के चलते हर रोज ट्रेनें घंटों देरी से आ रही हैं, जिससे यात्रियों को कई-कई घंटों तक स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनें देरी से आईं। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। हीराकुंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कालका शताब्दी एक्सप्रेस पौना घंटा और शान ए पंजाब एक घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल आधा घंटा, झेलम एक्सप्रेस पौना घंटा और नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे और कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस आधा घंटा, अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे और हिमाचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। संबलपुर एक्सप्रेस एक घंटा, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटा, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे और बंद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। उधर, इस संबंध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र का कहना है कि कोहरे और धुंध के से ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे ट्रेनें देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। कोहरे कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ती है।
काफी समय से कर रहे इंतजार
यात्री कुशल और गौरव ने बताया वह अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर काफी समय से बैठे हुए हैं, उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी समय में वह अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन
काफी समय से कर रहे इंतजार
यात्री कुशल और गौरव ने बताया वह अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर काफी समय से बैठे हुए हैं, उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी समय में वह अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन