फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fazilka Express arrived two hours late, passengers upset

Panipat News: फाजिल्का एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fazilka Express arrived two hours late, passengers upset
पानीपत। ट्रेनोंं के कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनका काफी समय खराब हो रहा है। फाजिल्का एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी पौने घंटे की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा कई ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री संतोष, राम मोहन और रामकुमार ने बताया कि वह सुबह से ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर बैठे है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रेन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। जिससे यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियोंं ने समस्या को दुरुस्त करने की बात कही। जिससे अन्य यात्रियोंं को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियोंं का कहना है कि ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनोंं को पहले ही स्टेशन पर रोक दिया जाता है। मरम्मत कार्य पुरा हो जाने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ने का संदेश दिया जाता है। जिससे उनका काफी समय खराब हो जात है। ऐसे ही लंबे रूट की ट्रेन की पासिंग को लेकर अन्य ट्रेनोंं को रोकना पड़ता है। जिससे उनके निर्धारित समय पर प्रभाव पड़ता है और वह देरी से पहुंचती है। जल्द ही अधिकारियोंं के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट :
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 41 मिनट की देरी से पहुंची। कालका शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 47 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 24 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 37 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 1:53 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed