{"_id":"61b2652d926b1554c60f6db5","slug":"father-scolded-for-bunking-the-school-then-spent-the-night-in-the-tank-premises-panipat-news-knl92237590","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंक करने पर पिता ने डांटा तो टंकी परिसर में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंक करने पर पिता ने डांटा तो टंकी परिसर में गुजारी रात
विज्ञापन
पानीपत। गांव खोतपुरा में एक पिता ने बुधवार को स्कूल बंक करने पर अपने बेटे को डांट दिया। नाराज होकर बेटा रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकल गया। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस उसे ढूंढने में परेशान रही और वह रात में पानी की टंकी के परिसर में आराम करता रहा।
गांव खोतपुरा निवासी सलीम ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। बड़ा बेटा 15 वर्ष है, जो दसवीं कक्षा का छात्र है। सात दिसंबर को पढ़ने के लिए स्कूल गया था, लेकिन उसे सूचना मिली कि बेटा अपने दोस्तों के साथ स्कूल से कहीं चला गया। जब बेटा घर वापस आया तो उसने उसे डांट दिया। बेटा रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की, आस पड़ोस, रिश्तेदारी सभी जगह पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश में परेशान रही। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।